छग विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता को लेकर बड़ी खबर
25-Jul-2023
221
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 10 अक्टूबर के आसपास लग सकती है। कहा जा रहा है कि चुनाव तैयारियों के चलते चुनाव कार्य से जुड़े अफसरों के तबादले पर अगस्त के पहले हफ्ते में रोक लगाई जा सकती है।
बताया गया कि पिछले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता पांच अक्टूबर को लगी थी। चर्चा है कि इस बार आचार संहिता 10 अक्टूबर के आसपास लग सकती है । चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले महीने कलेक्टर-एसपी के साथ आयोग की बैठक हुई थी। आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक सभी जिलों में चुनाव की तैयारियां चल रही है। कल कलेक्टरों की टे्रनिंग होगी। चर्चा है कि चुनाव कार्य से जुड़े अफसरों के तबादलों पर आयोग अगस्त के पहले हफ्ते में रोक लगा सकता है। छग विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता को लेकर बड़ी खबर